जावेद जाफरी ने बताया ‘इंडिया वाला डांस’ की असली पहचान, वैजयंतीमाला से माधुरी तक को दिया सबसे महान डांसर का दर्जा

मुंबई,भारतीय मनोरंजन जगत के बेहतरीन डांसर, अभिनेता और कोरियोग्राफर जावेद जाफरी ने उन कलाकारों के नाम बताए हैं, जिन्हें वह भारतीय सिनेमा में “इंडिया वाला डांस” का सबसे बड़ा प्रतिनिधि मानते हैं। डांस रियलिटी शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 5 की शुरुआत से पहले जावेद ने उन दिग्गज कलाकारों को याद किया, जिन्होंने अपनी अदाओं, अभिव्यक्ति और भारतीय संस्कृति से जुड़े नृत्य के जरिए दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी।

जावेद जाफरी के अनुसार, भारतीय सिनेमा में अगर “इंडिया वाला डांस” की बात की जाए तो सबसे पहले वैजयंतीमाला का नाम सामने आता है। इसके बाद उन्होंने श्रीदेवी, हेमा मालिनी और माधुरी दीक्षित को इस श्रेणी की आदर्श डांसिंग लेडीज़ बताया।

उन्होंने कहा कि इन कलाकारों की सबसे बड़ी खूबी उनकी अद्भुत ग्रेस, भाव-भंगिमाएं और हर प्रस्तुति में दिखाई देने वाला स्वाभाविक भारतीयपन था। जावेद के मुताबिक, जब भी वह बेहद ग्रेसफुल डांसर्स के बारे में सोचते हैं तो यही नाम सबसे पहले उनके मन में आते हैं। उन्होंने आगे मीनाक्षी शेषाद्रि को भी भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ डांसर्स में शामिल बताया।

जावेद जाफरी ने हिंदी फिल्म उद्योग की दो महान कलाकारों हेलेन और कुकू के योगदान को भी विशेष रूप से याद किया। उन्होंने माना कि इन दोनों ने बॉलीवुड डांस की दुनिया को नई पहचान दी, लेकिन भारतीय सौंदर्यशास्त्र, शास्त्रीय प्रभाव और भावपूर्ण अभिव्यक्ति की बात आने पर वैजयंतीमाला, श्रीदेवी, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित और मीनाक्षी शेषाद्रि का स्थान सबसे अलग और विशिष्ट है।

पुरुष डांसर्स की चर्चा करते हुए जावेद ने शम्मी कपूर, गोविंदा और प्रभु देवा के अनूठे डांस स्टाइल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि शम्मी कपूर का अंदाज बेहद अलग और ऊर्जावान था, जबकि गोविंदा ने अपने देसी अंदाज और व्यक्तित्व को डांस में शामिल कर एक नई पहचान बनाई। वहीं प्रभु देवा अपनी मजबूत क्लासिकल ट्रेनिंग के साथ पश्चिमी नृत्य शैलियों को भी शानदार तरीके से प्रस्तुत करते हैं।

जावेद जाफरी का मानना है कि बेहतरीन डांस केवल तकनीकी कौशल का प्रदर्शन नहीं होता, बल्कि उसमें कलाकार की व्यक्तित्व शक्ति, भावनाओं की अभिव्यक्ति और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता भी झलकनी चाहिए। यही गुण किसी कलाकार को यादगार बनाते हैं और उसे पीढ़ियों तक दर्शकों के दिलों में जीवित रखते हैं।

गौरतलब है कि इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 5 का प्रसारण 6 जून 2026 से शुरू हो गया है। यह शो दर्शकों को देशभर के प्रतिभाशाली डांसर्स की शानदार प्रस्तुतियां दिखाएगा और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के साथ-साथ

Related posts