‘कातिल नहीं… आशिक हूं!’ शाहरुख खान का दमदार अंदाज, फिल्म ‘किंग’ के नए पोस्टर ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

 

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर अपने नए और दमदार अंदाज से सुर्खियों में हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है। पोस्टर में शाहरुख खान का इंटेंस लुक, आंखों में नजर आने वाला गुस्सा और होठों के बीच दबा गुलाब उनके किरदार के एक अलग ही अंदाज को बयां कर रहा है।

फिल्म के नए पोस्टर के साथ सामने आया डायलॉग ‘कातिल नहीं… आशिक हूं!’ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शाहरुख खान का यह अंदाज एक तरफ एक्शन और दूसरी तरफ रोमांस की झलक पेश करता है। पोस्टर में उनका लुक काफी प्रभावशाली नजर आ रहा है, जो फिल्म में उनके किरदार को लेकर दर्शकों के मन में उत्सुकता पैदा करता है।

फिल्म ‘किंग’ के नए पोस्टर में शाहरुख खान की लार्जर-दैन-लाइफ छवि देखने को मिलती है। पोस्टर में उनके चेहरे के भाव और स्टाइलिश अंदाज से फिल्म की कहानी में एक्शन, रोमांच और भावनाओं के दिलचस्प मेल की उम्मीद की जा रही है।

शाहरुख खान के प्रशंसक लंबे समय से उन्हें एक नए अवतार में बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म का यह पोस्टर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाने वाला है। सुपरस्टार का यह अंदाज उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार व्यक्तित्व को एक नए रूप में पेश करता है।

फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मरफ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से दर्शकों को एक शानदार सिनेमाई अनुभव की उम्मीद है।फिल्म की रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 तय की गई है। यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related posts