HistoryTV18 प्रस्तुत करेगा कोलकाता के भव्य मंदिर और उसकी अधिष्ठात्री देवी की दिलचस्प कहानी

 

शहज़ाद अहमद 

देखिए काली पूजा की तैयारियों से लेकर इस महोत्सव की भव्यता की कहानी एक घंटे के विशेष कार्यक्रम में, जिसका प्रसारण 25 अक्टूबर को, रात 8 बजे, HistoryTV18 पर किया जाएगा भारत, …, 2019 : HistoryTV18 प्रस्तुत करता है रौद्ररूप धारिणी, रहस्यमयी और तारणहार माँ काली, उनके भक्तों, उत्सव और भव्य मंदिर पर एक घण्टे का एक विशेष वृत्तचित्र। हिन्दु परंपरा के अनुसार यह सर्वशक्तिमान देवी, शक्ति का अवतार है, जिन्हें स्त्रीत्व की प्रतीक और परमशक्तिमान माना जाता है। वह अजेय हैं और उनका क्रोध सर्वनाश कर सकता है। लेकिन शांत मुद्रा में वह प्रकृति की तरह मातृत्वपूर्ण, पोषण और सुरक्षा प्रदान करने वाली हैं। जब अधिकांश भारत दीपावली मना रहा होता है, तो पूर्वी भारत माँ काली की भक्ति में लीन होता है। काली पूजा का कोलकाता और वहाँ के मंदिरों में विशेष महत्व है लेकिन यहाँ के दक्षिणेश्वर काली मंदिर की भव्यता असीम है। इस मंदिर का निर्माण उन्नीसवीं सदी के मध्य में पूर्ण हुआ और इसे लोगों के लिये खोल दिया गया, तभी से यह विविध विचारधाराओं का कुंभ बना रहा है। दक्षिणेश्वर काली मंदिर की प्रतिष्ठा जब से अब तक बढ़ती रही है और आज भी लाखों लोग यहाँ दर्शन के लिए इकट्ठे होते हैं। इसके वर्णन में प्रबुद्ध ऐतिहासिक व्यक्तित्वों की रोमांचक कथाएं भी हैं। इनमें से प्रमुख कहानी है मंदिर की दूरदर्शी निर्माता रानी रशमनी की। मंदिर के मुख्य पुजारी श्री रामकृष्ण परमहंस की कहानी का भी अपना ही महत्व है। आज उन्हें एक संत माना जाता है, जिनके विचारों ने स्वामी विवेकानंद का जीवन बदल दिया था। यह फिल्म तथ्यों से समृद्ध है और कई पौराणिक गाथाओं का समावेश करती है, उनके प्रेरणाओं और वर्तमान प्रासंगिकता का ज्ञान देती है, विशेषकर भारतीय समाज में महिलाओं के प्रतिनिधित्व और स्थिति के बारे में। ‘Dakshineswar: Legends of Kali’  का प्रसारण शुक्रवार, 25 अक्टूबर को रात 8 बजे होगा।

Related posts