अयोध्या की लीला में मामा शकुनि गुफ़ी पेंटल नारद मुनि बनेंगे

बॉलिवुड के बीस कलाकार करेंगे लीला मंचन

पिछले दो साल से देश विदेश में अपनी अलग पहचान बना चुके अयोध्या की रामलीला कमेटी की और से आयोजित प्रेस वार्ता में लीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मालिक ने बताया कि यह अयोध्या की रामलीला का तीसरा संस्करण है।अयोध्या में लक्ष्मण किला सरयू नदी के किनारे किया जाता हैं।अयोध्या की रामलीला का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और अयोध्या की रामलीला के मुख्य संरक्षक प्रवेश साहिब वर्मा के सहयोग से अयोध्या की रामलीला का आयोजन होता है। इस मौके पर अयोध्या की रामलीला में राम की भूमिका निभा रहे राहुल भूचर ने कहा अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम के आशिर्वाद से होती है, दुनिया के कोने कोने में भगवान श्री राम के भक्त देखते हैं।इस मौके पर सीता की भूमिका निभा रही दीक्षा रैना ने बोला कि मैं अपने आपको बड़ा भाग्यशाली मानती हूं की में अयोध्या की रामलीला में माता सीता की भूमिका निभा रही हूं। महाभारत में मामा शकुनी के किरदार से पहचान बना चुके गुफ़ी पेंटल अयोध्या की रामलीला में नारद मुनि की भूमिका निभा रहे हैं।इस मौके पर गूफ़ी पेंटल ने कहा अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम के आशिर्वाद से होती हैं। में इसमें नारद मुनि की भूमिका निभा रहा हूं।और मेरे मित्र गिरजा शंकर ( राजा दसरथ श्री राम जी के पिताश्री जी की भूमिका निभा रहे है, भाग्यश्री,राकेश बेदी, रजा मुराद, गुफी पेंटल,और कई बॉलीवुड की महान हस्तियां अयोध्या की रामलीला में काम कर रही हैं।

अयोध्या कि रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मालिक(बॉबी) ने बताया अयोध्या कि रामलीला का अयोजन दिनांक 25 सितंबर से 5अक्टूबर 2022 तक अयोध्या में हर वर्ष कि तरह लाइव देख पाएंगे।इस वर्ष अयोध्या कि रामलीला का तीसरा संस्करण होगा जिसको लाइव दिखाया जाएगा। शाम 7 से रात 10 बजे तक दूरदर्शन पर देख पाएंगे।

Related posts