टीवी शो Divya Prem: Pyaar Aur Rahasya Ki Kahani में ‘दिव्य फोर्स’ टीम दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। शो के पांच युवा किरदार और उनकी दिव्य शक्तियां दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। अब शो में पहली बार एक खास रैप सॉन्ग लॉन्च किया गया है, जो ‘दिव्य फोर्स’ की ताकत और एनर्जी को मजेदार अंदाज़ में दिखाता है।
शो में तारा का किरदार निभा रहीं बाल कलाकार Harithi Joshi ने इस रैप सॉन्ग की शूटिंग को अपने सबसे यादगार अनुभवों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान सेट पर म्यूजिक, डांस, एक्शन और काफी एनर्जी थी, जिसकी वजह से सभी कलाकारों ने खूब मस्ती की।
उन्होंने आगे बताया कि तारा ‘दिव्य फोर्स’ की कप्तान है, इसलिए इस गाने की शूटिंग के दौरान वह खुद को काफी मजबूत और कॉन्फिडेंट महसूस कर रही थीं। हरिथि ने कहा कि बच्चों को यह गाना जरूर पसंद आएगा क्योंकि इसमें मैजिक, सुपरपावर और सुपरहीरो जैसा फील देखने को मिलेगा।
शो की बढ़ती लोकप्रियता के बीच यह नया रैप सॉन्ग कहानी में और भी ज्यादा मनोरंजन और रोमांच जोड़ने वाला है।
Divya Prem: Pyaar Aur Rahasya Ki Kahani को सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे सिर्फ Sun Neo पर देखा जा सकता है।
