Arshad Warsi और Veer Hirani की एक खास तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बचपन में अरशद वारसी के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले वीर हिरानी अब एक बार फिर उनके साथ नजर आए हैं, जिसने फैंस की पुरानी यादें ताज़ा कर दी हैं।
हाल ही में जारी किए गए विजुअल में दोनों की पुरानी और नई तस्वीर को साथ दिखाया गया है। “Lap Se Laptop Tak” थीम पर बना यह पोस्ट बचपन से लेकर आज तक के खूबसूरत सफर को दर्शाता है। तस्वीर में भावनाएं, दोस्ती और पुरानी यादों का खास मेल देखने को मिल रहा है।
यह खास मोमेंट शो प्रीतम पेड्रो के प्रमोशन का हिस्सा है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस रीयल लाइफ जर्नी को काफी पसंद कर रहे हैं।
इस मौके पर Arshad Warsi ने बताया कि उन्होंने पहली बार वीर हिरानी के साथ Munna Bhai M.B.B.S. के दौरान काम किया था, जहां वह ‘सर्किट’ बने थे और वीर ने उनके बेटे ‘शॉर्टसर्किट’ का किरदार निभाया था। अरशद ने कहा कि वीर बचपन से ही बेहद जिज्ञासु और शरारती थे और अब उन्हें एक प्रतिभाशाली कलाकार के रूप में अपने साथ देखना उनके लिए बेहद भावुक पल है।

