Movie Review एंटरटेनमेंट से भरपूर है फुकरे 3

डायरेक्टर –  मृगदीप सिंह लांबा

कलाकार –  वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी

रेटिंग -⭐⭐⭐  3/5 स्टार

फुकरे 3 डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा कलाकार, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी।इस तरह पिछले दस साल से चली आ रही इस फिल्म फ्रेंचाइजी में कुछ नहीं बदला है।यही इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी खासियत भी है।समय के साथ कहानी कहने का अंदाज बदलता गया और यही बात फुकरे 3 में नजर आती है।फ्रेंचाइजी की जान चूचा है। पंडितजी के स्टोन फेस के साथ वनलाइनर करने का अंदाज यादगार है। साथ में नजर आती है भोली पंजाबन, लेकिन इस बार सॉफ्ट अंदाज में।

फुकरे 3 की कहानी वरुण, पुलकित और मनजोत की है। वह पिछले पार्ट से आगे बढ़ते हैं और जिंदगी में एक नई शुरुआत करते हैं। लेकिन इस शुरुआत में कामयाबी उनके हाथ नहीं लगती है।वहीं भोली पंजाबन अपना रुतबा बढ़ाने के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी करती है। अब जनता के बीच पैठ बिठाने के लिए फुकरों से बढ़िया क्या हो सकता है। लेकिन वहीं फुकरों को भी अपनी काबिलियत का एहसास होता है।इस तरह वो भी भोली को टक्कर देने की ठान बैठते हैं।इस तरह फुकरे 3 की कहानी इसी को लेकर है कि क्या फुकरे खुद को साबित कर पाते हैं।इस बार देजा चू उनकी कैसे मदद करता है और वह किस तरह कुछ अच्छा कर पाते हैं। फिल्म के वनलाइनर बढ़िया लगते हैं। कहानी को सिम्पल रखा गया है। पहला हाफ मजेदार है। सेकंड हाफ में मैसेज आ जाता है और फिल्म खिंच जाती है।

एक्टिंग में वरुण शर्मा का कोई तोड़ नहीं। जिस तरह से चूचा का किरदार वरुण ने निभाया है वह तारीफ के काबिल है।इस कैरेक्टर में वरुण बहुत ही नेचुरल लगते हैं। इसके बाद पंकज त्रिपाठी का नंबर आता है। पंडितजी का किरदार उनपर खूब फबता है। स्टोन फेस के साथ जिस तरह वनलाइनर दागते हैं, ये बात चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाती है।फिल्म के बाकी सितारों पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह और ऋचा चड्ढा ने भी अच्छा काम किया है।

फुकरे 3 कॉमेडी फिल्म है जिसके साथ मैसेज भी पिरोने की कोशिश की गई है। यही बात खटकती है। वरुण और पंकज की जोरदार कॉमेडी है।

Getmovieinfo.com

Related posts