The kerala Story 2‘द केरला स्टोरी 2- गोज़ बियॉन्ड’ से पहले दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस, 55 पीड़ितों ने सुनाई आपबीती

नई दिल्ली। आगामी फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2- गोज़ बियॉन्ड’ की रिलीज से पहले राजधानी में एक भावनात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें आयोजकों के अनुसार देशभर से आए 55 कथित पीड़ितों और 33 परिवारों ने अपनी कहानी साझा की। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों और शहरों से पहुंचे लोगों ने मंच पर आकर अपने अनुभव मीडिया के सामने रखे और समाज से जागरूक रहने की अपील की।

आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान, गुजरात, जम्मू, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और इंदौर सहित कई स्थानों से लोग शामिल हुए। इनमें से 49 पीड़ित और परिजन मंच पर मौजूद रहे, जबकि अन्य दर्शकों के बीच बैठे थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह, सह-निर्माता आशिन ए. शाहऔर मुख्य कलाकार उल्का गुप्ता,ऐश्वर्या ओझा व अदिति भाटिया मौजूद रहे।

निर्देशक के अनुसार, फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की कहानी पर आधारित है, जिनकी जिंदगी प्रेम संबंधों के बाद कथित रूप से एक सुनियोजित नेटवर्क में फंसने के दावों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

फिल्म का निर्माण Sunshine Pictures के बैनर तले किया गया है और यह 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई वक्ताओं ने इसे जागरूकता अभियान का हिस्सा बताया। हालांकि, इस विषय पर समाज में अलग-अलग मत भी सामने आते रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले आयोजित यह कार्यक्रम चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Related posts