टिप एंड टो ने दिल्ली में ‘हेयर मेकेनिक्स’ लॉन्च किया, मेन्स ग्रूमिंग को मिलेगा लक्जरी टच

नई दिल्ली प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड टिप एंड टो यूनिसेक्स सलून ने दिल्ली के मेहरचंद मार्केट में अपने नए आउटलेट के साथ मुंबई-आधारित हेयर ब्रांड हेयर मेकेनिक्स* को पेश किया है। यह दिल्ली में हेयर मेकेनिक्स की पहली एंट्री है, जो राजधानी के तेजी से बढ़ते प्रीमियम ब्यूटी और ग्रूमिंग मार्केट में एक नया आयाम जोड़ती है।

नेल्स, लेशेज, हेयर और ब्रो आर्टिस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुके टिप एंड टो ने 1200 वर्ग फीट में फैले इस नए स्पेस को लग्जरी और फंक्शनलिटी के संतुलन के साथ डिजाइन किया है। यहां एक ही छत के नीचे हाई-एंड ब्यूटी सर्विसेज और स्पेशलिस्ट ग्रूमिंग एक्सपीरियंस उपलब्ध होगा।

यह नया आउटलेट खासतौर पर मॉडर्न, ग्लोबल क्लाइंटेल और अक्सर यात्रा करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो हाइजीन, कंसिस्टेंसी और प्रीमियम रिजल्ट को प्राथमिकता देते हैं।

टिप एंड टो प्लस हेयर मेकेनिक्स में कई नेल टेक्निशियन स्टेशन, प्रीमियम पेडिक्योर चेयर, चार हेयर स्टाइलिंग स्टेशन और दो बैकवॉश यूनिट्स की सुविधा होगी। हेयर मेकेनिक्स, टिप एंड टो के साथ इंटीग्रेट होकर अब सिंगल सर्विस आउटलेट से आगे बढ़कर एक कॉम्प्रीहेंसिव ब्यूटी एंड ग्रूमिंग लाइफस्टाइल स्पेस का हिस्सा बन चुका है।

दोनों ब्रांड मिलकर ट्रांसफॉर्मेशन (हेयर और ग्रूमिंग) और फिनिशिंग (नेल्स, लेशेज, ब्रो) की पूरी जरूरत को कवर करेंगे।

सलून में सेवाओं की शुरुआत 1,000 रुपये से होगी। लॉन्च के अवसर पर हेयर मेकेनिक्स सभी सेवाओं पर 50 प्रतिशत की सीधी छूट दे रहा है। वहीं ओपनिंग पीरियड में टिप एंड टो की सेवा लेने वाले ग्राहकों को हेयर मेकेनिक्स की ओर से फ्री हेयर वॉश का लाभ मिलेगा।

टिप एंड टो की संस्थापक शर्मिला थंकी ने कहा,
“विस्तार के अगले चरण में दिल्ली हमारा स्वाभाविक डेस्टिनेशन था। हम यहां भी वही प्रिसीजन, हाइजीन और पर्सनलाइजेशन लाना चाहते हैं, जिसने मुंबई में हमें खास पहचान दिलाई।”

हेयर मेकेनिक्स के संस्थापक मॉन्टी थंकी ने कहा,“यह साझेदारी हमें स्पेशलिस्ट ग्रूमिंग पर फोकस बनाए रखने के साथ एक बड़े लाइफस्टाइल-ड्रिवन ब्यूटी डेस्टिनेशन का हिस्सा बनने का अवसर देती है। क्राफ्ट और कंसिस्टेंसी को लेकर हमारी और टिप एंड टो की सोच एक जैसी है।”

दिल्ली में इस लॉन्च के साथ टिप एंड टो और हेयर मेकेनिक्स प्रीमियम ब्यूटी और मेन्स ग्रूमिंग सेगमेंट में नए मानक स्थापित करने की तैयारी में हैं।

 

Related posts