बेटियों की हिफाजत और सशक्तिकरण के अभियान लॉन्चिंग में एक्ट्रेस शहनाज़ ने दिया शिवशक्ति का मंत्र

पहली बार फ़िल्म एक्ट्रेस शहनाज़ गिल, बालिकाओं के सशक्तिकरण सुसंस्कारों से सुसज्जित वाले अभियान की लॉन्चिंग में शरीक हुए। इसमे मुख्य अतिथि आयुष एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र मुंजापारा, जीवन प्रबंधन विशेषज्ञ बीके शिवानी और ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशिका बीके आशा जी उपस्थित थी। इन्हीं सब की उपस्थिति में अभियान शुरू किया गया।

ब्रह्माकुमारींज संस्थान गुड़गांव के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और ब्रह्माकुमारीज संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित महिला सशक्तिकरण अभियान में पहुची फ़िल्म एक्टर शहनाज़ गिल का अलग ही अंदाज दिखा। वे योग और ध्यान में इस कदर डूबी की उनके मुख से सिर्फ खुद को सशक्त बनाने की ही बात निकलती रही। उन्होंने कहा कि जब हम खुद को मजबूत बनाते हैं तो कोई हमारा कुछ नही बिगाड सकता। हम सभी परमात्मा के बच्चे है, शक्तिशाली है। जब हम दूसरों का अच्छा करते हैं तो खुद का अपने आप अच्छा होता है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान से मेरी जिंदगी बदल गई। वे बिल्कुल ही योगिनी सरीखी लग रही थी। शहनाज़ गिल काफी समय से ब्रह्माकुमारीज के साथ जुड़कर योग सिख रही है, उनके पूरे वक्तय्य में साफ दिखा।

इस अवसर पर आयुष और बाल विकास केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर महेंद्र मुंजापारा ने कहा कि बेटियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। ब्रह्माकुमारीज का प्रयास सराहनीय है। ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशिका बीके आशा ने पूरे अभियान की रूपरेखा बताई। बीके शिवानी ने लड़कियों को सशक्त बनने के मंत्र दिए।

इस अभियान के तहत 10 से 14 साल की लड़कियों को पहले फेज में, अलग अलग कार्यक्रम करके बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त बनाने के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इस अभियान के तहत स्कूलों , कॉलेजों, विश्वविद्यालयो, महिला संस्थानों में कार्यक्रम किये जायेंगे।

getinf.dreamhosters.com

Related posts