कलाकारों ने महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपने प्यार और गौरव को अभिव्यक्त किया

महाराष्ट्र की स्थापना को याद करते हुए, 1 मई को महाराष्ट्र डे मनाया जाता है, जिसे महाराष्ट्र दिवस या महाराष्ट्र दिन भी कहते हैं। इस मौके का जश्न मनाने के लिये एण्डटीवी के कलाकारों नेहा जोशी (यशोदा, ‘दूसरी माँ’), जगन्नाथ निवानगुणे (रामजी सकपाल, ‘एक महानायक- डाॅ. बी. आर. आम्बेडकर), हिमानी शिवपुरी (कटोरी अम्मा, ‘हप्पू की उलटन पलटन’) और शुभांगी अत्रे (अंगूरी, ‘भाबीजी घर पर हैं’) ने महाराष्ट्र का होने पर अपना गर्व जाहिर किया।

दूसरी माँ की यशोदा, यानि नेहा जोशी ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र दिवस मनाये जाने पर मुझे बड़े गर्व और सम्मान का अनुभव होता है। मैं नासिक की हूँ, जो महाराष्ट्र के प्राचीन शहर के रूप में लोकप्रिय है और यह कई मराठा योद्धाओं और व्यक्तित्वों का घर रहा है। बीते वर्षों में इस शहर ने जो तरक्की की है, उसे देखना बेहतरीन है और आज यह देश के सबसे स्मार्ट शहरों में से एक है। काम के चलते मैं अक्सर मुंबई और नासिक के बीच यात्रा करती हूँ और मुंबई मेरा दूसरा घर है। इस शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया है, शोहरत, पहचान और प्यार। आर्थिक राजधानी होने के अलावा यह शहर कला, थियेटर और मनोरंजन का केन्द्र रहा है। गर्व से महाराष्ट्र की एक नागरिक होने के नाते मुझे हमारे राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, गौरवशाली इतिहास और प्रगतियों पर बड़ा गर्व है। मैं उम्मीद करती हूँ कि यह दिन हमें शांति और सामाजिक सौहार्द्र के सही रास्ते पर ले जाए। मैं सभी को महाराष्ट्र डे की शुभकामनाएं देती हूँ! जय-जय महाराष्ट्र माझा, गरजा महाराष्ट्र माझा।’’ ‘एक महानायक- डाॅ. बी. आर. आम्बेडकर‘ के रामजी सकपाल, यानि जगन्नाथ निवानगुणे ने कहा, ‘‘नमस्कार महाराष्ट्र। मुझे इस वाइब्रैंट और विविधतापूर्ण राज्य का हिस्सा होने पर गर्व है। महाराष्ट्र हमेशा से कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत और सिनेमा उद्योग की प्रगति में आगे रहा है। एक्टर होने के नाते मैंने मनोरंजन उद्योग की सबसे उम्दा प्रतिभाओं के साथ काम किया है, जिन्होंने महाराष्ट्र के रचनात्मक परिदृश्य की तरक्की और विकास में बड़ा योगदान दिया है। मुझे महाराष्ट्र से प्यार है और मैं सभी को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूँ।’’

‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की कटोरी अम्मा, यानि हिमानी शिवपुरी ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के पास वास्तुशिल्प, कला और मुँह में पानी लाने वाले व्यंजनों के मामले में देने के लिये बहुत कुछ है। मुझे पूरन पोली, कांदेपोहे, थालीपीठ और मिसल, आदि महाराष्ट्र के विभिन्न स्वादिष्ट पकवान बहुत पसंद हैं। चूंकि मैं सपनों के शहर मुंबई आई, इसलिये यह चीजें मेरी डाइट का हिस्सा बन गईं। मुझे कई कारणों से यह शहर पसंद है, लेकिन उनमें खाने-पीने की चीजें सबसे ऊपर हैं (हंसती हैं)। महाराष्ट्र हमेशा से प्रेरणा का स्रोत रहा है और इस भूमि के पास सफलता की कई गाथाएं हैं। इस राज्य को अपना घर कहने पर मुझे गर्व होता है। मैं सभी को महाराष्ट्र डे की शुभकामनाएं देती हूँ।’’ ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की अंगूरी, यानि शुभांगी अत्रे ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र दिवस महाराष्ट्र के लोगों को एक साथ आने और अपने साझा इतिहास, संस्कृति तथा पहचान का उत्सव मनाने का अवसर देता है। यहाँ कई प्रमुख ऐतिहासिक स्थल हैं, जैसे कि अजंता और एलोरा की गुफाएं और यह राज्य साहित्य, संगीत तथा सिनेमा में अपने योगदानों के लिये प्रसिद्ध है। इस शुभ दिन पर आइये, हम महाराष्ट्र की अनोखी संस्कृति के संरक्षण और उसे बढ़ावा देने और इस राज्य की तथा इसके लोगों की बेहतरी और प्रगति की दिशा में काम करने के लिये अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं।’’

Getmovieinfo.com

Related posts