ऐमज़ॉन स्टूडियो की सीरीज ‘सिटाडेल’ में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री

शहज़ाद अहमद 

प्रियंका चोपड़ा जोन्स ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी कि वो हॉलीवुड के जानेमाने ऐमज़ॉन स्टूडियो की सीरीज में रिचर्ड मैडन के साथ नजर आएंगी।उनके पति व सिंगर निक जोनास ने प्रियंका को इस मौके पर ट्वीट कर बधाई दी है। और कहा ‘मुझे गर्व है, अब और इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता। बधाई हो प्रियंका।’

प्रियंका ने ट्वीट में उन्होंने कहा कि – मैं सिटाडेल में रिचर्ड मैडन और रूसो ब्रदर्स के साथ काम करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। और साथ ही बताया कि ‘यह एक ग्लोबल फ्रेंचाइज है जो स्थानीय भाषा के जरिए जुड़ा है। यह वास्तव में विश्व स्तरीय होगा।’

Getmovieinfo.com

Tangs  Priyanka chopra, jonas richards

Amazone series

Related posts