एक्टर आकाश चौधरी ने मेहनत और लगन से बनाई अपनी पहचान

आकाश चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में पीआर एग्जीक्यूटिव के तौर पर की थी

करीब दो साल तक पीआर में काम करने के बाद मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा

एक्टर आकाश चौधरी ने कहा कि रूबरू मिस्टर इंडिया 2016 की प्रतियोगिता जीतने के साथ,अपनी मॉडलिंग की यात्रा शुरू की। समय के साथ कई व्यावसायिक और डिजिटल मॉडलिंग प्रोजेक्ट हासिल कर उनपर कार्य किया।बाद में 2017 में, वह मुंबई चले गए और बहुत जल्द एमटीवी स्प्लिट्सविला 10 का हिस्सा बने, और यहां से वह लोगों में जाना पहचाना नाम बनते चले गए।बाद में उसी वर्ष उन्होंने और तीन अलग अलग एमटीवी शो में सेलिब्रिटी की भूमिका निभाई।आकाश एक प्रसिद्ध मॉडल और एक जाने माने पेजेंट कोच रहे हैं। वह पिछले चार साल से मिस्टर इंडिया की जूरी टीम में और कोचिंग पैनल में शामिल हैं।इतना ही नहीं आकाश ने देश के साथ साथ विदेशों में 70 से अधिक पेजेंट जज किए है और वह कुछ जाने माने प्रतिष्ठित फैशन शो के लिए शो भी डायरेक्टर रहे हैं।लेखन के क्षेत्र में 2018 में, उन्होंने आई एम एंथोलॉजी, 20 शेड्स ऑफ लव में एक लघु कहानी भी लिखी, जो उनका लेखन में पदार्पण था।

2018 में आकाश ने अपना पहला म्यूजिक वीडियो ज़ी के साथ किया जिसका नाम “पास आने दे” था। इस वीडियो ने 25 मिलियन से अधिक पार कर एक रिकॉर्ड बनाया है।
इस सफलता के साथ ही ज़ी ने आकाश को चार और वीडियो के लिए साइन किया, जिसमें से “तेरे साथ” और “जुदा हुए” रिलीज़ हुए हैं। इसी वर्ष 2018 में, आकाश को भी मिस्टर इको इंटरनेशनल का ताज पहनाया गया। वर्ष 2019 में आकाश ने फिल्म एक्ट्रेस मलाइका शेरावत और आँचल मुंजाल के साथ अपनी पहली फिल्म साइन की, जो इस साल रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। आकाश, वर्ष 2022 में ज़ी टीवी के सीरियल भाग्यलक्ष्मी का भी हिस्सा रह चुके हैं।इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में Myntra, Amazon, SuperDry जैसे ब्रांडों के साथ काम किया है।

getinf.dreamhosters.com

Related posts