अंकित गुप्ता उर्फ रणविजय ने किया खुलासा! बताया स्टार प्लस के शो “माटी से बंधी डोर” के लिए घटाएं हैं 7 किलो वजन

स्टार प्लस मनोरंजक और दिलचस्प कहानियां दिखाने के लिए जाना जाता है, जो लोगों को कई अलग-अलग भावनाओं का अनुभव कराती हैं। उनके पास अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, उड़ने की आशा, मीठा खट्टा प्यार हमारा और ये हैं चाहतें जैसे शो का शानदार कंटेंट का खजाना है। ये शो फैमिली ड्रामा और रोमांस पर आधारित हैं और बहुत से लोग इन्हें देखना पसंद करते हैं।

स्टार प्लस ने अपने इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, नए वेंचर में कदम रखा है, जिसमें ऋतुजा बागवे और अंकित गुप्ता लीड रोल में हैं। ऋतुजा बगवे माटी से बंधी डोर में वैजयंती (वैजू) का किरदार निभा रही हैं, जबकि अंकित गुप्ता रणविजय की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की बैकड्रॉप में सेट कहानी है। यह वैजू की कहानी है, जो खेतों में काम करके अपने परिवार का साथ देती है। लेकिन उसकी किस्मत में कुछ और ही है। वैजू परिवार से जुड़ी, मेहनती और सपनों की बुनियाद पर खड़ी है। उसका लक्ष्य है अपनी जीवनशैली को सुधारकर गांव की उन्नति में योगदान देना।

स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर वैजयंती की इमोशन से भरी उलझन वाली कहानी है, जो दिखाती है की कैसे अपने परिवार की मदद करने के लिए वो अपनी जिंदगी के संघर्ष करती है। उसके रणविजय से मिलने के बाद उसकी जिंदगी में होने वाले बदलाव को भी देखने मिलने वाला है। शो में रिश्तों की गहराई और संस्कृति के विशेष पहलुओं को भी दिखाया जाएगा। देखने वालों को वैजयंती और रणविजय की शादी भी देखने मिलेगी, जो अजीब सी परिस्थिति में होती है। अब, शो में देखना दिलचस्प होगा की कैसे वैजयंती बिना प्यार की शादी में ढूंढती है, साथ ही अपनी जीवनशैली को ठीक करने और अपने गांव को बेहतर बनाने के अपने को जिंदा रखती है।

अंकित गुप्ता कॉलेज स्टूडेंट रणविजय की भूमिका निभाएंगे। रणविजय अपने परिवार से बहुत प्यार करता है, खासकर अपनी माँ से। वह एमिबिशियस है, दृढ़ निश्चय वाला है और अपने अपनों की बहुत परवाह करता है। अंकित गुप्ता अपनी भूमिका को सही ढंग से निभाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह रणविजय के रूप में परफेक्ट दिखना चाहते हैं, इसलिए वह किरदार को समझने और उसके जैसा अभिनय करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। शो “माटी से बंधी डोर” में दर्शकों को अंकित गुप्ता की एक्टिंग के कई पहलू देखने को मिलेंगे। इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसकों को इस शो के शुरू होने पर काफी मजा आने वाला है।

*स्टार प्लस के शो माटी से बंधी डोर के अंकित गुप्ता उर्फ ​​रणविजय ने कहा,* “मैं स्टार प्लस के शो माटी से बंधी डोर में रणविजय का किरदार निभा रहा हूं। रणविजय के किरदार में ढलने के लिए मैंने 7 किलो वजन कम किया। मैं बहुत लंबे समय से एथलेटिक्स में हूं और यह मेरे लिए उतना मुश्किल नहीं था। रणविजय एक मिलनसार व्यक्ति हैं; वह एक चेसर है और रणविजय से मेरा यही टेक अवे है कि जो चाहो करो, उसका पीछा करो।”

Getmovieinfo.com

Related posts