साल का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट डेब्यू – अब मनोरंजन की दुनिया में रोहित शर्मा का धमाकेदार आगाज़

मुंबई,सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) देशभर के दर्शकों के लिए वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा को लेकर आ रहा है। उनके बहुप्रतीक्षित एंटरटेनमेंट डेब्यू की झलक देते हुए सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने एक रोमांचक टीज़र लॉन्च किया है, जिसने फैन्स के बीच उत्सुकता और चर्चा का माहौल बना दिया है।

टीज़र में दिखाया गया है कि फैन्स रोहित के चारों ओर उमड़ पड़े हैं और उनसे उनकी मशहूर लाइन “कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा” दोहराने की गुज़ारिश कर रहे हैं। यह मज़ेदार अंदाज़ उस पल को याद दिलाता है जब मैदान पर कही गई एक सहज टिप्पणी पॉप-कल्चर का वायरल मोमेंट बन गई थी। टीज़र में इस डायलॉग के इर्द-गिर्द बनी दीवानगी को ह्यूमर के साथ दिखाया गया है। इस जबरदस्त क्रेज़ पर रोहित हंसते हुए कहते हैं, “दो लाइन क्या बोल दी, इतना वायरल हो गया… जब मेरा पूरा शो आएगा तो क्या होगा?”

ह्यूमर, करिश्मा और रहस्य से भरपूर यह हल्का-फुल्का टीज़र सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया की ओर से साल के सबसे बड़े एंटरटेनमेंट डेब्यू की नींव रखता है। रोहित शर्मा अपनी खास बुद्धिमानी और सहज अंदाज़ के साथ स्क्रीन पर नज़र आएंगे। दर्शक सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर जल्द ही एक ऐसा एंटरटेनमेंट स्पेक्टेकल देखने वाले हैं, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।”

Related posts