फिल्म ‘शैला’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है। यह फिल्म 7 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। इसमें सोनम अरोड़ा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वह फिल्म में ‘निधि’ नाम की कश्मीरी लड़की का किरदार निभा रही हैं।
सोनम अरोड़ा का यह किरदार न केवल कहानी का मुख्य हिस्सा है, बल्कि इसमें कश्मीर की खूबसूरती और वहां की समृद्ध संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। फिल्म को रियोम प्रोडक्शन के तहत बनाया गया है और इसका निर्देशन सकी शाह ने किया है।
‘शैला’ एक दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी है, जिसमें सोनम के साथ रोहित चौधरी और सारा खान भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में सोनम का किरदार कश्मीर की संस्कृति, पारंपरिक पहनावे और वहां के रहन-सहन को दर्शाने का वादा करता है।
दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। सोनम अरोड़ा की इस फिल्म में एक्टिंग और उनका कश्मीरी अंदाज फिल्म को एक अलग ही ऊंचाई पर ले जाने वाला है।
Getmovieinfo.com