सचिन खेड़ेकर ने अपने 30 साल के अभिनय के सफर में सभी प्लेटफॉर्म्स पर लगभग हर तरह के किरदारों को पर्दे पर साकार किया है। हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वह अभी तक नजर नहीं आये थे पर अब वो सोनी लिव के अपकमिंग फिक्शनल सीरीज-द व्हिसलब्लोअर के साथ इस प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू कर रहे हैं। इस फिक्शनल शो में दिखाया गया है कि आज की दुनिया में किस तरह से योग्यता पीछे छूटती जा रही है और अयोग्य विद्यार्थियों को काबिल विद्यार्थियों की तुलना में ज्यादा अवसर मिलते हैं।…
Read More
