बॉलीवुड एक्टर शाहबाज खान ने कहा अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम जी के आशीर्वाद से होती है

दिल्ली के कॉन्स्टिटूशन क्लब ओफ़ इंडिया में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अयोध्या की रामलीला कमेटी के फाउंडर सरंक्षक राकेश कौशिक ने बताया कि यह अयोध्या की रामलीला का तीसरा संस्करण है जो अयोध्या में लक्ष्मण किला सरयू नदी के किनारे किया जाता हैं। अयोध्या की रामलीला का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री  जयवीर सिंह जी और अयोध्या की रामलीला के मुख्य संरक्षक प्रवेश साहिब वर्मा (भाजपा सांसद)के सहयोग से अयोध्या की रामलीला का आयोजन होता है ।दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का हमारा एक ही उद्देश्य है की भगवान श्री राम की रामलीला को सभी राम भक्त घर पर बैठकर देख पाएं। इसलिए हम विभिन्न जगहों पर अयोध्या की रामलीला की प्रेस कांफ्रेंस करते हैं। अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है, 2020 में 16 करोड़, और 2021 में बाईस करोड़ से ज्यादा अयोध्या की रामलीला का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन और कई सेटेलाइट चैनल और सोशल मीडिया यूट्यूब पर होता है।इस मौके पर अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक जी ने बोला अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम के आशिर्वाद से होती हैं।

इसमें मेरे मित्र गुफ़ी पेंटल नारद मुनि की भूमिका निभा  रहे है।मेरे मित्र गिरजा शंकर ( राजा दसरथ श्री राम जी के पिताश्री जी की भूमिका निभा रहे है, भाग्यश्री,राकेश बेदी, रजा मुराद, गुफी पेंटल,और कई बॉलीवुड की महान हस्तियां अयोध्या की रामलीला में काम कर रही हैं।

भगवान श्री राम के आशिर्वाद से अयोध्या कि रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। भगवान श्री राम के भक्तो ने इसे विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनाया है।

अयोध्या कि रामलीला इस वर्ष अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड देगी,2020 में सोलह करोड़ से ज्यादा भगवान राम भक्तो ने इसे देखा था।2021 मे बाईस करोड़ से ज्यादा राम भक्तो ने देखा था।इस बार हमे पुरी उम्मीद है, भगवान श्री राम के आशिर्वाद से अयोध्या कि रामलीला पिछले सारे रिकॉर्ड तोड देगी। इस मौके पर अयोध्या कि रामलीला कमेटी के क्रिएटिव डायरेक्टर व जनरल सेक्रेटरी शुभम मलिक ने बोला की अयोध्या कि रामलीला में इस बार 1600 फुट का LED सेट तैयार हो रहा हैं।और बॉलीवुड की  कई महान हस्तियां अयोध्या कि रामलीला में काम कर रही हैं।

अयोध्या कि रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मालिक(बॉबी) ने बताया अयोध्या कि रामलीला का अयोजन दिनांक 25 सितंबर से 5अक्टूबर 2022 तक अयोध्या में हर वर्ष कि तरह लाइव देख पाएंगे।इस वर्ष  अयोध्या कि रामलीला का तीसरा संस्करण होगा। जिसको लाइव दिखाया जाएगा। शाम 7 से रात 10  बजे तक  दूरदर्शन पर देख पाएंगे। , श्री रवि किशन जी केवट, श्री विंदू दारा सिंह जी हनुमान, श्री गजेंद्र चौहान जी राजा जनक,, श्री शाहबाज खान  जी रावण , श्री गुफ़ी पेंटल जी नारद मुनि, श्री गिरजा शंकर जी दशरथ, कपिल शर्मा शो की बुआ जी उपासना सिंह जी कैकेई,  दीक्षा रैना जी सीता, राहुल बुचर राम , रजा मुराद महर्षि विश्वामित्र की भूमिका निभाएंगे।

getinf.dreamhosters.com

Related posts