दिल्ली लाल बाग नेताजी सुभाष पैलेस के राजा से प्रतिदिन हजारों भक्त ले रहे हैं आशीर्वाद

Get Movie Info / Ravi Tondak / Shahzad Ahmed

गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में धूम धाम से मनाया जा रहा है | नौ दिनों तक इस पर्व का पूजन किया जाता है। बड़ी संख्या में आस पास के लोग दर्शन करने पहुँचते है। नौवें दिन गणेश जी को गानों – बाजों, नृत्य के साथ भगतों द्वारा समुंद्र, तालाबों, या नदियों के जल में विसर्जित किया जाता है। और सारे भक्त कामना करते है की अगले वर्ष गणपति फिर से दर्शन देंगे |

देश में सबसे प्रसिद्ध गणपति मुंबई के लाल बाग का राजा को माना जाता है। कई बड़ी हस्तियां, राजनेता और साथ-साथ हजारों आम लोग भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने इन नौ दिनों में आते हैं। लाल बाग के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से मुंबई आते हैं। मुंबई का सबसे लोकप्रिय पर्व का उल्हास अब आप दिल्ली  में भी उठा सकते है |

दो वर्षों के अन्तराल के बाद पुनः नई उर्जा के साथ आयोजित किया जा रहा है लाल बाग़ का राजा ट्रस्ट के सचिव और सलाहकार संजय मित्तल ने इस शुभ अवसर पर बताया कि “इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी, और Covid के चलते 2 वर्ष इसका आयोजन नहीं कर पाए| इस वर्ष  विशेष रूप से मुंबई के मूर्तिकारो द्वारा निर्मित श्री गणपति भगवान की मंगलमूर्ति अवलोकनार्थ हुई। मूर्ति को विशेष ट्रस्टियों और स्वयंसेवकों की देखरेख में यहां लाया गया है। यहां की गणेश प्रतिमा की विशिष्टताएं और उपस्थिति विशेषताएँ लाल का बाग का राजा, मुंबई से काफी मिलती-जुलती हैं।”

आगे ट्रस्ट के सचिव संजय मित्तल ने कहा “इस वर्ष उम्मीद है की काफी भक्त दर्शन के लिए आएंगे इसी को और Covid के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर में काफी जगह रखी गयी है |  भक्तो के लिए भवन परिसर में एयर कंडीशनर लगाया है ताकि इस मौसम में भी भक्त गण आराम से अपने आराध्य के दर्शन कर सके | भगवान गणेश परिसर के साथ एक भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है, जिसमें दिल्ली के प्रसिद्ध चाट काउंटर, झूले और सवारी, हस्तशिल्प स्टाल, खिलौने और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें स्थापित की गयी है | यह लोगो के लिए दर्शन के साथ साथ सैर सपाटे के लिए अच्छा विकल्प होगा | प्रतिदिन भंडारा, प्रसाद वितरण का भी  प्रबंध हैl तथा सभी ट्रष्टी गण आयोजन की सफलता हेतु उत्साहित हैं l इस अवसर पर हजारों सार्धालु बप्पा के दर्शन करने आते है।”

कई मशहूर हस्तियों और राजनेताओं ने यहां आकर आशीर्वाद लिया। इस साल कन्हैया मित्तल, साध्वी पूर्णिमा समेत कई हस्तियों ने यहां परफॉर्म किया।

getmivieinfo.com

Related posts