मुंबई, Sony Entertainment Television सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के चर्चित डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीजन 5’ के प्रीमियर एपिसोड में हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली प्रतिभागी वैदेही चौहान ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। अपने बेहतरीन डांस मूव्स, आत्मविश्वास और स्क्रीन प्रेजेंस से उन्होंने जजों को खासा प्रभावित किया।
शो की जज और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर वैदेही के प्रदर्शन से इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने उनकी जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वैदेही में एक सफल बॉलीवुड हीरोइन बनने के सभी गुण मौजूद हैं। करिश्मा कपूर ने कहा, “मुझे लगता है कि आपको हीरोइन होना चाहिए, क्योंकि आपके पास वह खूबसूरती, व्यक्तित्व और शालीनता है, जो बॉलीवुड डांस के लिए बेहद जरूरी है। मुझे सच में लगता है कि आपके भीतर हीरोइन बनने की पूरी क्षमता है।”
वैदेही ने मंच पर अपनी संघर्षभरी कहानी भी साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक आरामदायक जिंदगी छोड़ दी और अपने जुनून के पीछे चलने का फैसला किया। उनका मानना है कि इंसान तभी आगे बढ़ता है, जब वह अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर चुनौतियों का सामना करता है। उनकी यह कहानी सुनकर जज पैनल भी भावुक हो गया।वैदेही की दमदार परफॉर्मेंस और करिश्मा कपूर के प्रोत्साहन के बाद अब वह इस सीजन की सबसे चर्चित प्रतियोगियों में गिनी जा रही हैं। शो में उनके सफर को लेकर दर्शकों के बीच भी उत्सुकता बढ़ गई है।
‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीजन 5’ का प्रसारण 6 जून से Sony Entertainment Television पर किया जाएगा, जबकि इसे Sony LIV पर भी देखा जा सकेगा।
