एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की हॉट तसवीरें वायरल

बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स शो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनो की शानदार केमेस्ट्री से सबका दिल जीत लिया

जब भी किसी समारोह या त्यौहार में दोनो साथ होते हैं तो हर किसी की निगाहें उन पर ही टिक जाती हैं। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स के समय जब प्रियंका और निक दोनो ने ही अपने कातिलाना अंदाज से हर किसी को घायल कर दिया।हाल ही में रेड कार्पेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिन्हें देख फैंस की दिल की धड़कने बढ़ती जा रही हैं।

बता दें कि इस म्यूजिक अवॉर्ड शो को अमेरिका गायक और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने होस्ट किया। वहीं प्रियंका चोपड़ा यहां एक अवॉर्ड को प्रेजेंट करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान दोनो ने रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए और तस्वीरें खिंचवाईं।

इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका डोल्से & गबबना  शीयर गोल्डन गाउन में पहुंची थी। थाई हाई स्लिट और प्लजिंग नेकलाइन की इस ड्रेस में प्रियंका बेहद हॉट और ग्लैमरस लग रहीं थीं। लेकिन अपने ग्लैमरस अंदाज से एक बार फिर प्रियंका पूरी महफिल लूट ले गईं। वहीं निक के साथ उनकी बॉन्डिंग देख लोग इस कपल के एक बार फिर दीवाने हो गए।

Getmovieinfo.com

#priyankachopra #nickjonas  #romanticimage #actress #billboardmusicawards2021

Related posts