इस बार भी विश्व की सबसे बड़ी भव्य अयोध्या की रामलीला पिछले वर्ष के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी “संजय मित्तल”

अयोध्या की रामलीला के वाइस चेयरमैन संजय मित्तल जो मशहूर कैलाश चन्द वर्क वाला खारी बावली ने कहा की अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है और यह भगवान श्री राम के आशीर्वाद से अयोध्या की पावन धरती पर होती हैं।मुझे बड़ी खुशी है की मैं अयोध्या की रामलीला से जुड़ा हूं।भगवान श्री राम के आशीर्वाद से अयोध्या की रामलीला को पिछले वर्ष 16 करोड़ से भी ज्यादा भगवान श्री राम के भक्तों ने देखा था। इस बार भी अयोध्या की रामलीला पिछले वर्ष के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी।अयोध्या की रामलीला 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक शाम को 7 से 10 बजे तक दूरदर्शन द्वारा लाइव दिखाई जाएगी और 26 भाषाओं होगा प्रसारण। रामलीला के मंचन में सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिका में नजर आएंगे और भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे ,जाने माने सुपरस्टार बिंदु दारा सिंह हनुमान जी की भूमिका में नजर आएंगे। विश्व प्रसिद्ध गायिका व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मालिनी अवस्थी माता सब्री की भूमिका में नजर आएंगी।

getmovieinfo

 

Related posts