लॉकडॉउन में बढ़ी आचनक कंडोम की बिक्री

शहज़ाद अहमद

लॉकडाउन होने के बाद एक चीज की बिक्री सबसे ज्यादा बढ़ी है

वह जरूरी चीज ऐसी है जिससे आबादी बढ़ने से रोका जाता है यानी कंडोम

देश में लॉकडाउन के दौरान कंडोम का सेल बढ़ गया है

कई शादीशुदा जोड़े और प्रेमी-प्रेमिकाएं जो साथ में हैं। लॉकडाउन हो गए हैं।वो या तो मेडिकल स्टोर से कंडोम खरीद रहे हैं। या फिर ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से मंगा रहे हैं। करेंगे भी क्या? सिनेमा हॉल बंद, बाजार बंद, मॉल बंद कहीं जा नहीं सकते।लॉकडाउन में लोगों के पास काफी समय है। नए शादीशुदा जोड़ों के लिए ये लॉकडाउन एक सुनहरा मौका है। या फिर उनके लिए भी फायदेमंद है जो जोड़ा काम के चले एकदूसरे को समय नहीं दे पाते थे।या शारीरिक संबंधों को प्राथमिकता नहीं दे पाते थे।

अब पूरा समय है उनके पास।मेडिकल स्टोर वालों की माने तो पहले छोटे पैक बिकते थे। लेकिन लॉकडाउन की वजह से बड़े पैक ज्यादा बिक रहे हैं।अक्सर नए साल पर इसकी बिक्री सबसे ज्यादा होती थी, लेकिन इस बार लॉकडाउन ने इस समय मांग बढ़ा दी है।कुछ मेडिकल स्टोर्स ने कंडोम के स्टॉक को 30 फीसदी तक बढ़ा दिया है। देश में लॉकडाउन है।जिससे लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे है। सिर्फ जरूरतों की चीजों के लिए ही लोग घर से निकल रहे है। इसमें राशन, सब्जी, दवाईयां समेत अन्य जरुरी चीजें शामिल हैं।ग्लोबल स्तर पर भी कंडोम की मांग बढ़ी है। कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह बात सामने आई है कि मास्क और सैनिटाइजर के अलावा अब दुनिया के कई देशों में कंडोम की कमी हो गई है।दिक्कत ये है कि अब मेडिकल स्टोर्स पर कंडोम की कमी दिखने लगी है।

पिछले कुछ दिनों में कंडोम की बिक्री में 25 से 50 फीसदी तक की बढ़त हुई है।इसमें कंडोम के बड़े पैकेट ज्यादा खरीदे जा रहे हैं।मेडीकल स्टोर के संचालकों का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण लोग घरों में पूरा समय गुजार रहे हैं। वे मास्क और सैनिटाइजर के अलावा कंडोम भी खरीद कर रख रहे हैं। जिसकी वजह से मार्केट में कंडोम की भी कमी हो गई है। अब युवा जोड़े एकसाथ कमाते हैं।उन्हें इतना समय नहीं मिलता। इसलिए ये 21 दिन का लॉकडाउन आपसी संबंधों को मजबूत करने का बेहतरीन समय है।

Getmovieinfo.com

Tags #condom #Lockdown #CondomSale

Related posts