अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम के आशिर्वाद से होती हैं ‘विंदू दारा सिंह’

दिल्ली के लि मेरिडियन होटेल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अयोध्या की रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मालिक (बॉबी) ने बताया कि यह अयोध्या की रामलीला का तीसरा संस्करण है।अयोध्या में लक्ष्मण किला सरयू नदी के किनारे किया जाता हैं।अयोध्या की रामलीला का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जी और अयोध्या की रामलीला के मुख्य संरक्षक प्रवेश साहिब वर्मा (भाजपा सांसद) के सहयोग से अयोध्या की रामलीला का आयोजन होता है।दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का हमारा एक ही उद्देश्य है की भगवान श्री राम की रामलीला को सभी राम भक्त घर पर बैठकर देख पाएं। इसलिए हम विभिन्न जगहों पर अयोध्या की रामलीला की प्रेस कांफ्रेंस करते हैं।अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है, 2020 में 16 करोड़, और 2021 में बाईस करोड़ से ज्यादा अयोध्या की रामलीला का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन और कई सेटेलाइट चैनल और सोशल मीडिया यूट्यूब पर होता है।इस मौके पर अयोध्या की रामलीला में मुख्य भूमिका निभा रहे राहुल भूचर  (श्री राम की भूमिका) ने बोला अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम के आशिर्वाद से होती है। इसको दुनिया के कोने कोने में भगवान श्री राम के भक्त देखते हैं।इस मौके पर सीता की भूमिका निभा रही दीक्षा रैना  ने बोला कि मैं अपने आपको बड़ा भाग्यशाली मानती हूं की में अयोध्या की रामलीला में माता सीता की भूमिका निभा रही हूं।

जाने माने फ़िल्म स्टार विंदु दारा सिंह जो अपने आप में बहुत बड़ा नाम हैं अयोध्या की रामलीला में हनुमान जी की भूमिका निभा रहे हैं।इस मौके पर विंदु दारा सिंह जी ने बोला अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम के आशिर्वाद से होती हैं।इसका आयोजन भगवान श्री राम के आशिर्वाद से होता है में इसमें राजा जनक की भूमिका निभा रहा हूं।और मेरे मित्र गिरजा शंकर, भाग्यश्री,राकेश बेदी, रजा मुराद, गुर्फी पेंटल,और कई बॉलीवुड की महान हस्तियां अयोध्या की रामलीला में काम कर रही हैं।

अयोध्या कि रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मालिक(बॉबी) ने बताया अयोध्या कि रामलीला का अयोजन दिनांक 25 सितंबर से 5अक्टूबर 2022 तक अयोध्या में हर वर्ष कि तरह लाइव देख पाएंगे।इस वर्ष  अयोध्या कि रामलीला का तीसरा संस्करण होगा। जिसको लाइव दिखाया जाएगा। शाम 7 से रात 10  बजे तक  दूरदर्शन पर देख पाएंगे। हमारे लिए यह बड़ी खुशी की बात है।भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में अयोध्या कि रामलीला का आयोजन होता है।

getinf.dreamhosters.com

Related posts