एमजे5 की दमदार प्रस्तुति से स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा वर्ल्डमार्क गुरुग्राम

गुरुग्राम, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्टर-65 स्थित वर्ल्डमार्क गुरुग्राम में संगीत, नृत्य और उत्सव से भरपूर शाम का आयोजन किया गया। बीजीआरई जिसे पहले ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज के नाम से जाना जाता था, इस अवसर पर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

समारोह का मुख्य आकर्षण भारत के प्रसिद्ध डांस क्रू एमजे5 की लाइव प्रस्तुति रही। मूनवॉक, पॉपिंग, लॉकिंग, एनीमेशन और बॉलीवुड कोरियोग्राफी के अपने खास अंदाज के साथ एमजे 5 ने मंच संभाला और ऊर्जावान प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रस्तुति के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए।

इस समारोह में एमजे5 के प्रशंसकों, लाइव परफॉर्मेंस के शौकीनों, परिवारों और अन्य आगंतुकों ने हिस्सा लिया। शानदार प्रस्तुति और उत्सवी माहौल ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को यादगार बना दिया।

Related posts