मुंबई: Balaji Telefilms की डिजिटल शाखा Balaji Studios एक बार फिर डिजिटल एंटरटेनमेंट स्पेस में हलचल मचाने को तैयार है। उनकी अपकमिंग ओरिजिनल सीरीज़ ‘इश्क दम और इडली रसम’ का फर्स्ट लुक सामने आते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
फर्स्ट लुक में Shiny Doshi (मीरा नायर) और Abhishek Kumar (अर्जुन ठाकुर) की जोड़ी बेहद इंटेंस और प्रभावशाली नजर आ रही है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और विज़ुअल सेटअप साफ तौर पर यह संकेत देता है कि कहानी सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि इसमें गहरे इमोशन्स, अनसुलझे रिश्ते और कई परतें देखने को मिलेंगी।
मेकर्स ने फिलहाल कहानी के ज्यादा खुलासे नहीं किए हैं, जिससे दर्शकों और फैंस के बीच उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
यह सीरीज़ एक पारंपरिक साउथ इंडियन हेरिटेज रेस्टोरेंट की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां खाना सिर्फ खाने तक सीमित नहीं है, बल्कि कहानी का अहम हिस्सा बनता है। यहां फूड, यादों और भावनाओं का प्रतीक बनकर सामने आता है, जो प्यार, पहचान और टकराव को दर्शाता है।
‘इश्क दम और इडली रसम’रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी और कलिनरी नॉस्टैल्जिया का अनोखा मिश्रण पेश करने का वादा करती है। यह सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि परंपरा और आधुनिक रिश्तों के बीच के संघर्ष को भावनात्मक अंदाज़ में परोसने की कोशिश है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है—मीरा और अर्जुन के बीच आखिर क्या पक रहा है? दर्शकों को इसका जवाब पाने के लिए सीरीज़ के रिलीज़ का इंतज़ार करना होगा।
