Sony Entertainment Television अपने महिला-केंद्रित गेम रियलिटी शो ‘तुम हो ना – घर की सुपरस्टार’ के ज़रिए हर घर की अनसुनी नायिकाओं का जश्न मनाने जा रहा है। शो की एक झलक में करिश्माई होस्ट राजीव खंडेलवाल और प्रतिभागी प्रतिमा के बीच का जादुई पल कैद हुआ है, जो दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ले आता है।
प्रतिमा ने लंबे समय से संजोए अपने सपने को साझा करते हुए कहा, “सर वो मन मेरा सॉन्ग पे थोड़ा सा, मुझे पता है कि ये बीच नहीं है लेकिन सर थोड़ा सा।” उनकी इस इच्छा पर राजीव ने न सिर्फ़ हामी भरी बल्कि मंच को एक सिनेमाई सपने में बदल दिया। दर्शकों की तालियों और उत्साह के बीच दोनों ने Table No. 21 के मशहूर गाने Mann Mera पर रोमांटिक डांस किया।
गाने की शुरुआत होते ही मंच शांत समुद्री-नीले बैकड्रॉप में बदल गया, जो संगीत की लय के साथ बहता चला गया। राजीव और प्रतिमा ने सहजता से डांस किया, और राजीव उस पल में पूरी तरह खो गए, अपने सदाबहार आकर्षण और आइकॉनिक मौजूदगी को फिर से जीते हुए। यह दिल छू लेने वाला इंटरैक्शन, राजीव के सिग्नेचर चार्म और एक ग्रेसफुल डिप के साथ, प्रतिमा और लाइव ऑडियंस को मंत्रमुग्ध कर गया।
‘तुम हो ना – घर की सुपरस्टार’का मक़सद गृहिणियों को मंच देना है, उन्हें परिवार की असली आधारशिला के रूप में सम्मानित करना है।
