लखनऊ में एण्डटीवी की खास पहल ‘सेल्फी लो, शाइन करो, स्टार बन जाओ!’ — महिलाओं की आत्मविश्वास भरी मुस्कान को मिला मंच

नई दिल्ली, मार्च 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एण्डटीवी ने एक अनोखी पहल ‘सेल्फी लो, शाइन करो, स्टार बन जाओ!’के माध्यम से महिलाओं के आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को एक नया मंच दिया। इस अभियान का उद्देश्य साधारण-सी सेल्फी को महिलाओं की पहचान, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के जश्न में बदलना था।

इस पहल के तहत लखनऊ के लुलु मॉल में एक विशेष एण्डटीवी मिरर इंस्टॉलेशन लगाया गया, जिस पर #Women&Creator, #Women&Achiever, #Women&Dreamer और #Women&Believer जैसे प्रेरक संदेश लिखे गए थे। इस मिरर के सामने ली गई हर सेल्फी महिलाओं के आत्मविश्वास और गर्व की झलक बन गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने यहां सेल्फी लेकर एण्डटीवी को टैग करते हुए इस अभियान में हिस्सा लिया और अपनी पहचान तथा अभिव्यक्ति को खुले तौर पर साझा किया।

इस खास मौके पर लोकप्रिय अभिनेत्री शिल्पा शिंदे, जिन्हें दर्शक शो ‘भाबीजी घर पर हैं! 2.0’ में अंगूरी भाबी के किरदार के लिए बेहद पसंद करते हैं, 8 मार्च को लखनऊ के लुलु मॉल पहुंचीं। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं से बातचीत की और उनके साथ कई यादगार पल साझा किए। कई महिलाओं को उनके साथ सेल्फी लेने का मौका मिला, जिससे यह अनुभव और भी खास बन गया।

इस पहल के बारे में बात करते हुए शिल्पा शिंदे ने कहा,
“यह देखना वाकई अद्भुत है कि एक साधारण-सी सेल्फी भी महिलाओं के लिए अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बन सकती है और उन्हें अपनी पहचान का जश्न मनाने का अवसर देती है। एण्डटीवी की यह पहल महिलाओं को सामने आने, आत्मविश्वास के साथ खुद को व्यक्त करने और अपनी पहचान को अपनाने के लिए प्रेरित करती है। लखनऊ में मिला जबरदस्त प्रतिसाद बेहद खास रहा। इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को उत्साह के साथ भाग लेते देखना सचमुच सुखद अनुभव था। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे अभियान का हिस्सा बनी, जो महिलाओं को अपने तरीके से चमकने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।”

एण्डटीवी और हिंदी बिजनेस की चीफ चैनल ऑफिसर कावेरी दास ने कहा,
“महिलाएं एण्डटीवी के दर्शकों का अहम हिस्सा हैं और उनकी आवाज़ को पहचान मिलनी चाहिए। ‘सेल्फी लो, शाइन करो, स्टार बन जाओ!’ के जरिए हमने ऐसा मंच तैयार करने की कोशिश की है, जहां महिलाएं आत्मविश्वास के साथ खुद को सेलिब्रेट कर सकें। यहां एक सेल्फी सिर्फ तस्वीर नहीं रहती, बल्कि पहचान, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति का एक खास पल बन जाती है।”

इस पहल के जरिए एण्डटीवी ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि वह महिलाओं के आत्मविश्वास, पहचान और व्यक्तित्व को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Related posts