‘मैत्री‘ के लीड एक्टर नमिश तनेजा अपने शो को प्रमोट करने पहुंचे अपने शहर दिल्ली

दिल्ली,देश भर के दर्शकों का दिल छू लेने वालीं कई कहानियां दिखाने के बाद ज़ी टीवी ने हाल ही में एक नया शो ‘मैत्री‘ लॉन्च  किया है। प्रयागराज की पृष्ठभूमि में रचा-बसा यह शो मैत्री (श्रेनु पारिख) और नंदिनी (भाविका चैधरी) का सफर दिखाता है, जहां दोनों एक दूसरे को दिल से बहन मानती हैं। बचपन से ही इन दोनों पक्की सहेलियों के बीच एक अटूट रिश्ता रहा है, मगर यूं लगता है जैसे उनकी दोस्ती के लिए ज़िंदगी ने कुछ और ही सोच रखा है। आज किस्मत के एक अजीब मोड़ पर दोनों एक दूसरे के आमने-सामने हैं। आखिर इन दोनों पक्की सहेलियों के बीच ऐसा क्या हुआ होगा कि वो एक दूसरे के खिलाफ हो गई हैं? जहां इस शो की शुरुआत दर्शकों के जबर्दस्त रिस्पाॅन्स के साथ हुई है, वहीं इसके लीड एक्टर नमिश तनेजा इस दिलचस्प शो को प्रमोट करने आज दिल्ली पहंुचे। शनशाइन प्रोडक्शन्स और टैल ए टेल मीडिया के निर्माण में बना ‘मैत्री‘ हर रोज शाम 7 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।

नमिश तनेजा इस शो में आशीष (नंदिनी के पति) का रोल निभा रहे हैं। वैसे तो इस पॉपुलर स्टार को इंडस्ट्री में कई साल हो चुके हैं, लेकिन वो पहली बार ज़ी टीवी के किसी शो में नजर आएंगे! इस शो में वो एक सफल वकील बने हैं, जो अपने पेशे को आय का जरिया नहीं मानते, बल्कि इससे वो लोगों की मदद करना चाहते हैं। असल में वो एक सिद्धांतवादी आदमी हैं और जब भी हो सके, वो जरूरतमंदों की मदद करते हैं। वो एक फैमिली मैन हैं, जो सबका ख्याल रखने वाले और सबसे प्यार करने वाले इंसान हैं। वो कभी किसी भी चीज के लिए अपने मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता नहीं करते। नंदिनी के पति होने के नाते वो नंदिनी की बेस्ट फ्रेंड मैत्री के भी करीब हैं। ऐसे में जरा सोचिए कि जब जिंदगी एक अंजाना मोड़ लेगी, तब किस्मत इन तीनों की दोस्ती को किस मोड़ पर ले जाएगी।

अपनी दिल्ली यात्रा को लेकर नमिश तनेजा कहते हैं, ‘‘यह ज़ी टीवी के साथ मेरा पहला प्रोजेक्ट है और मुझे खुशी है कि मैं इस शो में आशीष का रोल निभा रहा हूं। यह एक ऐसा किरदार है, जिससे मैं करीब से जुड़ता हूं। आशीष अपने उसूलों का पक्के हैं, जो पेशे से एक सफल वकील हैं और अपने पेशे को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल करते हैं। असल में उसकी तरह मैं भी एक फैमिली मैन हूं, जो अपनी ज़िंदगी में रिश्तों को अहमियत देता है और अपने उसूलों के साथ कभी कोई समझौता नहीं करता। आज मैं अपने नए शो ‘मैत्री‘ को प्रमोट करने और दर्शकों का आशीर्वाद लेने के लिए अपने शहर ‘दिलवालों की दिल्ली‘ में आया हूं। यहां मेरा घर है, इसलिए मैं यहां अक्सर आता रहता हूं। चाहे कुछ भी हो जाए, यहां आकर मैं पराठे वाली गली के पराठे और चाट का लुत्फ जरूर उठाता हूं। और आज भी मैं इसका मजा लूंगा और मुंबई में अपने को-एक्टर्स के लिए इस शहर से खाने की कुछ बढ़िया चीजें लेकर जाऊंगा।‘‘

इस शो में भाविका चैधरी, श्रेनु पारिख, ज़ान खान और अनन्या खरे जैसे दमदार कलाकारों के अलावा बाकी के कलाकार भी शामिल हैं। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि काफी सोच-विचार के बाद मैत्री आखिरकार सारांश (ज़ान खान) से शादी कर लेगी। लेकिन क्या मैत्री अपनी बेस्ट फ्रेंड और अपने नए परिवार के साथ अपने रिश्तों के बीच संतुलन बना पाएगी या फिर उसका सामना ज़िंदगी की एक नई हकीकत से होगा?

Getmovieinfo.com

Related posts