नृत्य कल्प डांस अकादमी का वार्षिक उत्सव नई दिल्ली गोल मार्केट के मुक्ता धारा ऑडिटोरियम में बहुत धूम धाम से मनाया गया

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र (असिस्टेंट प्राइवेट सेक्रेटरी ऑफ मिनिस्टर ऑफ स्टेट एंड अर्बन अफेयर्स गोर्वमेंट ऑफ इंडिया) रहे।इस वार्षिक उत्सव के अवसर पर नृत्य कल्प अकादमी की सभी छात्राओ ने बहुत अच्छा नृत्य प्रदर्शन किया और ऑडिटोरियम में आये दर्शकों ने नृत्य की छात्राओं के लिए दोनों हाथों से तालियां बजाकर  छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।

नृत्य छात्राओं की आचार्य,कल्पना ने बताया कि छात्राओं के माता पिता का भी बहुत योगदान रहा जिन्होंने अपने बच्चों को नृत्य कल्प डांस अकादमी में भेजा। नृत्य की एक छात्रा ने पत्रकारों को बताया कि मैं पांच साल से नृत्य कर रही हूँ आचार्य कल्पना जी अपनी छात्राओं को बहुत ही अच्छा नृत्य सिखाती हैं और उसने आगे बताया कि आचार्य कल्पना जी हमारी दूसरी मम्मी है जोकि अपनी कड़ी मेहनत से सभी नृत्य छात्राओं को नृत्य डांस सिखाती है।

कल्पना ने बताया कि नृत्य कल्प की स्थापना 2008 में हुई यह अकादमी नई दिल्ली के पहाड़ गंज और रमेश नगर में है,और जल्दी ही एक और शाखा खुलने वाली है।

इस कार्यकम के आकर्षण का  मुख्य केंद्र रहा छात्राओ द्वारा महाभारत का एक नाट्य प्रस्तुति, इस में कल्पना जी के साथ उनकी छात्राओ ( प्रियंका बाथम, वंशिका पांडे, दिविजा भंडारी, प्रक्षि गोला,  परना बंधोपाध्य, और इशिका सिंह) इन सभी छात्राओ ने बहुत सुंदर प्रदर्शन किया। नृत्य कल्प में भारतनृत्य के साथ साथ कथक ,बॉलीवुड और लोक नृत्य भी सिखाए जाते है।

getinf.dreamhosters.com

Related posts