शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ‘देवा’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे

नई दिल्ली:ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘देवा’रिलीज़ के लिए तैयार है और दर्शकों की उत्सुकता अपने चरम पर है। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर यह एक्शन थ्रिलर 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दमदार ट्रेलर और जोशीले गानों ने पहले ही फैंस के बीच क्रेज बढ़ा दिया है। अब फिल्म की टीम प्रमोशन में जुटी है और इसी कड़ी में शाहिद और पूजा दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने जबरदस्त माहौल बना दिया।

फिल्म की टीम ने राजधानी दिल्ली के एक कॉलेज में ग्रैंड प्रमोशन किया। जबरदस्त फैन फॉलोइंग के बीच शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ने अपने चार्टबस्टर गानों पर स्टेज पर धांसू डांस किया और फैन्स के साथ एंजॉय किया। मंच पर शाहिद और पूजा की धमाकेदार एंट्री ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। स्टेज से फैन्स के साथ सेल्फी लेते हुए दोनों सितारों ने अपने चाहने वालों को फिल्म देखने के लिए उत्साहित किया।

फिल्म ‘देवा’के जरिए शाहिद कपूर जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। मलयालम सिनेमा के मशहूर निर्देशक रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसमें दक्षिण भारतीय स्टाइल का इंटेंस एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार बेहद दमदार और इंटेंस है, जो दर्शकों को सीट से हिलने नहीं देगा।

फिल्म ‘देवा’ को लेकर शाहिद कपूर के फैंस बेहद उत्साहित हैं और इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्शन, थ्रिल और इमोशंस से भरपूर यह फिल्म बड़े पर्दे पर देखने लायक होगी। क्या शाहिद कपूर एक बार फिर अपने एक्शन अवतार से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगे? इसका जवाब 31 जनवरी को मिलेगा, जब ‘देवा’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Getmovieinfo.com

Related posts