आचार्य मनीष ने मास्टरशेफ इंडिया में पेश किया प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान का अनोखा संगम

आचार्य मनीष मास्टरशेफ इंडिया में लाए प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान

मास्टरशेफ इंडिया एक बार फिर भारतीय संस्कृति, परंपरा और आधुनिक सोच के खूबसूरत मेल को दर्शा रहा है। देश की जड़ों से जुड़ी इस प्रतिष्ठित कुकिंग रियलिटी शो ने अपने आगामी स्पेशल एपिसोड ‘आयुर्वेद का महोत्सव’ के माध्यम से यह संदेश दिया है कि स्वस्थ जीवन की नींव रसोई से ही शुरू होती है। यह एपिसोड भारत की बढ़ती होलिस्टिक वेलनेस लीडरशिप को प्रमुखता से सामने लाता है और इस विचार को मजबूत करता है कि भोजन ही सर्वोत्तम औषधि है

इस विशेष एपिसोड की शुरुआत पूजनीय आचार्य मनीष के भव्य और आत्मीय स्वागत से होती है। शो के जज और प्रसिद्ध शेफ कुणाल कपूर ने उनका परिचय देते हुए कहा,

“भारत के गौरव, आयुर्वेद का चेहरा — श्री आचार्य मनीष जी।”

अपने विज़न को साझा करते हुए आचार्य मनीष ने कहा कि मास्टरशेफ इंडिया जैसे लोकप्रिय मंच के माध्यम से आयुर्वेद हर घर की रसोई तक पहुँच सकता है और आम जनजीवन का हिस्सा बन सकता है।

एपिसोड में रोमांच उस समय और बढ़ जाता है जब जजों और आचार्य मनीष मिलकर एक अनोखा ‘ऑर्गन मिस्ट्री बॉक्स चैलेंज’ पेश करते हैं। इस चैलेंज में प्रतियोगियों की जोड़ियों को सीमित सामग्रियों से ऐसे व्यंजन तैयार करने होते हैं, जो स्वाद के साथ-साथ आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर भी खरे उतरें।

शेफ रणवीर बराड़ ने मुकाबले की तीव्रता को और बढ़ाते हुए घोषणा की कि इस सप्ताह हर चैलेंज में सबसे कमजोर डिश सीधे ब्लैक एप्रन चैलेंज में जाएगी। इसके बाद सभी जोड़ियाँ पूरी निष्ठा और फोकस के साथ ऐसी डिश तैयार करने में जुट जाती हैं, जो जजों के साथ-साथ आयुर्वेदिक एक्सपर्ट को भी प्रभावित कर सके।

प्रतियोगियों की मेहनत, इनोवेशन और प्रस्तुति से प्रभावित होकर भावुक आचार्य मनीष ने कहा कि मास्टरशेफ इंडिया ने पूरे देश में आयुर्वेदिक भोजन के महत्व को नई पहचान दी है और इसे जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय प्रयास किया है।

यह विशेष सप्ताह यह साबित करता है कि एक सशक्त और प्रगतिशील राष्ट्र वही होता है जो अपनी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करते हुए स्वस्थ और संतुलित भविष्य की ओर बढ़ता है।

📺 मास्टरशेफ इंडिया का ‘आयुर्वेद का महोत्सव’ स्पेशल वीक
सोमवार से शुक्रवार,
रात 8:00 बजे,
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर अवश्य देखें।

Related posts