लोटस मेकअप और शहनाज़ गिल का साथ, फेस्टिव सीज़न में आधुनिक भारतीय खूबसूरती का जश्न

दिल्ली के लाजपत नगर में त्योहारों की खरीदारी के दौरान शहनाज़ गिल की लोटस मेकअप से हुई मुलाकात, स्किनकेयर और मेकअप के अनूठे मेल पर ब्रांड का जोर

नई दिल्ली,त्योहारों का मौसम आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है और लोग अपने लुक को खास बनाने के लिए खरीदारी में जुट जाते हैं। इसी बीच अभिनेत्री शहनाज़ गिल दिल्ली के लाजपत नगर में त्योहारों की खरीदारी करती नजर आईं, जहां उनकी मुलाकात लोटस मेकअप से हुई। इस खास मौके के जरिए लोटस मेकअप ने आधुनिक भारतीय सौंदर्य, व्यक्तिगत स्टाइल और स्किनकेयर के गुणों से युक्त मेकअप की अपनी अवधारणा को सामने रखा।

शहनाज़ गिल अपनी सहज शख्सियत, आत्मविश्वास और भारतीय जड़ों से जुड़ाव के लिए जानी जाती हैं। यही खूबियां उन्हें लोटस मेकअप की ब्रांड पहचान के अनुरूप बनाती हैं। ब्रांड का उद्देश्य ऐसी आधुनिक भारतीय महिलाओं की जरूरतों को पूरा करना है, जो अपनी खूबसूरती को निखारने के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व और पसंद को भी खुलकर व्यक्त करना चाहती हैं।

लोटस मेकअप की प्रमुख अवधारणा मेकअप में स्किनकेयर के गुणों को शामिल करना है। ब्रांड का मानना है कि मेकअप केवल चेहरे को आकर्षक बनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसके फॉर्मूलेशन में त्वचा की देखभाल से जुड़े गुणों को भी महत्व दिया जाना चाहिए।

इसी सोच के तहत ब्रांड उच्च प्रदर्शन वाले 100 प्रतिशत वीगन मेकअप उत्पादों पर जोर देता है। इन उत्पादों को आधुनिक भारतीय महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार करने की बात कही गई है, ताकि मेकअप में रंगों, कवरेज और लंबे समय तक टिकने वाले प्रभाव के साथ स्किनकेयर-आधारित फॉर्मूलेशन का भी समावेश हो।

लोटस मेकअप की उत्पाद श्रृंखला में लिप कलर्स से लेकर आंखों के मेकअप तक कई तरह के विकल्प शामिल हैं। ब्रांड की कोशिश खूबसूरती और त्वचा की देखभाल से जुड़े पहलुओं को एक साथ लाने की है, जिससे महिलाएं अपनी पसंद और अवसर के अनुसार अलग-अलग लुक अपना सकें।लोटस मेकअप अपनी मूल कंपनी की स्किनकेयर क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक की विरासत को आगे बढ़ाने पर जोर देता है। ब्रांड इसी अनुभव और विशेषज्ञता को मेकअप उत्पादों के विकास में इस्तेमाल करने की बात कहता है।

आज के दौर में मेकअप को केवल बाहरी खूबसूरती बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तिगत अभिव्यक्ति का हिस्सा भी माना जा रहा है। खासकर त्योहारों के दौरान पारंपरिक परिधानों, रंगों और आधुनिक स्टाइल के साथ मेकअप का महत्व और बढ़ जाता है। ऐसे में लोटस मेकअप का लक्ष्य अपनी उत्पाद श्रृंखला के माध्यम से खूबसूरती, बेहतर प्रदर्शन और स्किनकेयर के गुणों को एक साथ प्रस्तुत करना है।
लोटस मेकअप की जनरल मैनेजर–मार्केटिंग पूजा सिंह ने फेस्टिव सीज़न और ब्रांड की सोच पर कहा कि मेकअप केवल एक लुक तैयार करने का माध्यम नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें बेहतर प्रदर्शन, आरामदायक अनुभव और स्किनकेयर के गुणों का मेल भी होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक भरोसेमंद भारतीय ब्रांड के रूप में लोटस मेकअप की कोशिश ऐसे उत्पाद विकसित करने की है, जो आधुनिक भारतीय महिलाओं को अपनी पसंद, रंगों और रचनात्मकता के जरिए व्यक्तित्व जाहिर करने का अवसर दें। उनके मुताबिक, मेकअप में स्किनकेयर के गुणों को शामिल करना ब्रांड की उत्पाद विकास संबंधी सोच का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

पूजा सिंह ने यह भी कहा कि त्योहारों का मौसम इस विचार को सामने रखने का एक अच्छा अवसर है, क्योंकि इस दौरान खूबसूरती व्यक्तिगत स्टाइल, परंपरा और व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति बन जाती है।दिल्ली के लाजपत नगर में शहनाज़ गिल की लोटस मेकअप से मुलाकात ने ब्रांड की इस अवधारणा को त्योहारों की खरीदारी से जोड़ने का अवसर दिया। इस पहल के जरिए ब्रांड ने दिखाने की कोशिश की कि किस तरह मेकअप और ब्यूटी उत्पाद त्योहारों की तैयारियों का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं।

 

Related posts