दुनिया भर में गार्नियर के सभी उत्पाद अब आधिकारिक रूप से क्रूएलिटी फ्री हैं। इस ब्राण्ड पर क्रूएलिटी फ्री इंटरनेशनल लीपिंग बनी प्रोग्राम द्वारा स्वीकृति की मुहर लगाई गई है, यह प्रमुख संगठन जानवरों पर परीक्षण बंद करने के लिए काम करता है और एक क्रूएलिटी फ्री गोल्ड स्टैण्डर्ड है। गार्नियर सबसे बड़े वैश्विक ब्राण्ड्स में से एक है, जिन्हें क्रूएलिटी फ्री इंटरनेशनल ने लीपिंग बनी प्रोग्राम के अंतर्गत अपनी स्वीकृति दी है। यह न केवल गार्नियर के लिये, बल्कि पूरी ब्यूटी इंडस्ट्री के लिये भी एक बड़ी उपलब्धि है।…
Read More
