बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर अपना 47 वां जन्मदिन मना रही हैं

शहज़ाद अहमद
बॉलीुवड में कभी अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवानी बनाने वाली एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं

नम्रता का जन्म 22 जनवरी, 1972 को मुंबई में हुआ था। आज लाइम लाइट से दूर रहने वाली नम्रता 1993 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ का ताज अपने नाम दर्ज कराया था। इसके बाद उन्होंने सलमान खान के साथ अपनी पहली फिल्म की। इस खिताब को जीतने के बाद नम्रता यहीं नहीं रुकी। उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए भी कड़ी मेहनत की। लेकिन यहां वो पांचवें स्थान पर रही थीं।
नम्रता ने अपने करियर की शुरुआत 1993 में मॉडलिंग से की थी। मॉडलिंग के बाद नम्रता ने ‘पूरब की लैला, पश्चिम का छैला’ साइन की थी, लेकिन यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ से डेब्यू किया था।

इसमें उन्होंने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। सही मायने में नम्रता को पहचान मिली फिल्म ‘वास्तव’ से। इस फिल्म में उनके साथ संयज दत्त लीड रोल में थे। ये फिल्म सुपरहिट थी।   हिंदी के अलावा नम्रता ने कन्नड़, तेलुगू, मलयालम और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने ‘पुकार’, ‘हेराफेरी’, ‘अस्तित्व’ ‘कच्चे धागे’, तेरा मेरा साथ रहे’ और ‘एलओसी कारगिल’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड के अलावा नम्रता ने दक्षिण की फिल्मों में भी काम किया।

Getmovieinfo.com

Tag #namratashridokar #happybirthday #bollywoodnews

Related posts