एण्डटीवी पर इस हफ्ते कहीं प्यार, कहीं तकरार

एण्डटीवी के शोज़ ‘बाल शिव‘, ‘और भई क्या चल रहा है‘, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ और ‘भाबीजी घर पर हैं’, इस हफ्ते थोड़े प्यार और थोडे तकरार के पलों से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

‘बाल शिव‘ की देवी पार्वती (शिव्या पठनिया) कहती हैं, ‘‘देवी पार्वती, बाल शिव (आन तिवारी) को शिव और सती की कहानी सुना रहीं हैं। देवी पार्वती बताती हैं कि सती, ध्यान से शिव के लौटने का इंतजार कर रही है, लेकिन जल्द ही उनका धैर्य टूट जाता है और वह दर्द से तड़प उठती है। इसके बाद, महादेव (सिद्धार्थ अरोड़ा) ध्यान से वापस लौटते हैं और सती उनसे पूछती है कि ध्यान में उन्हें किनका ख्याल आया, तब वो बताते हैं कि उनके मन में विष्णु के राम स्वरूप का ख्याल आया। यह सुनकर सती सीता का रूप धारण कर लेती है और भगवान राम की परीक्षा लेने रामेश्वरम पहुंच जाती है। यह बात नंदी, महादेव को बताते हैं, जिससे वे नाराज हो जाते हैं। महादेव का क्रोध क्या अंजाम लेकर आयेगा और क्या सती उसका प्रकोप झेल पायेगी?

‘‘एण्डटीवी के ‘और भई क्या चल रहा है?‘ की शांति मिश्रा (फरहाना फातिमा) ने कहा, ‘‘मिश्रा परिवार अपनी बाऊजी की पत्नी की 25वीं पुण्यतिथि की प्लानिंग में व्यस्त हैं, वहीं मिर्जा परिवार अम्मी जान के जन्मदिन का भव्य सेलिब्रेशन करने में। असली ट्विस्ट तो तब आयेगा जब दोनों एक-दूसरे को आमंत्रित करेंगे और उन्हें एहसास होगा कि दोनों ही कार्यक्रम एक ही डेट पर है। बात तू-तू-मैं-मैं का रूप धारण कर लेती है जब दोनों एक-दूसरे से इवेंट कैंसिल करने को कहते हैं। क्या उनके मतभेद उनके इन-लाॅज़ को लेकर उनके बेइंतहा प्यार के इस प्लान को चैपट कर देंगे?‘‘

‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की केट (आशना किशोर) कहती हैं, “केट उदास है, क्योंकि उसकी दोस्त कल्पना को कुकिंग काॅम्पीटिशन के लिये चुना गया है। उसे खुश करने के लिये, कमलेश (संजय चैधरी) उसे उसी काॅम्पीटिशन में भाग लेने का आइडिया देता है। उत्साहित केट अपने परिवारवालों को बताती है, जिससे हप्पू (योगेश त्रिपाठी) को गर्व महसूस होता है कि उसकी बेटी कितनी होनहार है। केट एक फ्यूजन डिश बनाकर देती है, लेकिन जज (सुमित अरोड़ा) को यह इतना बुरा लगता है कि वह कमलेश की पिटाई कर देता है। पर केट को खुश करने के लिये कमलेश, डाॅ उदासी को जज बना देता है और उससे कहता है कि वह केट की डिश की तारीफ करे। कमलेश का प्लान जानने के बाद केट की क्या प्रतिक्रिया होगी?

”‘भाबीजी घर पर हैं‘ की अंगूरी भाबी (शुभंगी अत्रे) कहती हैं, “तिवारी जी (रोहिताश्व गौड़) कनाडा के एक बिजनेस फ्रेंड के आने की उम्मीद कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि अंगूरी उनके साथ डिनर पर जाए। विभूति (आसिफ शेख), जो अंगूरी के साथ फिल्म देखने का प्लान बना रहा है, तिवारी के साथ उनके डिनर प्लान को बर्बाद करने की कोशिश करता है। वह तिवारी को उकसाते हुए कहता है कि अंगूरी माॅडर्न नहीं है और इससे उसकी प्रतिष्ठा पर बट्टा लग जायेगा। विभूति के जाल में तिवारी के फंसने से अंगूरी को ठेस लगती है। गुस्से में अंगूरी मदद के लिये अनीता भाबी के पास जाती है जो उसे माॅडर्न अंगूरी भाबी बना देती है। क्या तिवारी अंगूरी को उसके नये अवतार में पसंद करेगा या हैरान रह जायेगा?

getinf.dreamhosters.com

Related posts