अयोध्या रामलीला कमेटी ने उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

विश्व की सबसे बड़ी रामलीला अयोध्या कि रामलीला

अयोध्या की रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मालिक ( बॉबी) ने संस्कृति मंत्री एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात की और अयोध्या कि रामलीला की तैयारियों की जानकारी दी।इस मौके पर संस्कृति मंत्री एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा पिछले वर्ष से भी सुंदर इस वर्ष की अयोध्या कि रामलीला होगी और पिछले वर्षो के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी।
अयोध्या रामलीला कमेटी ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

भगवान श्री राम के आशिर्वाद से अयोध्या कि रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। भगवान श्री राम के भक्तो ने इसे विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनाया है।अयोध्या कि रामलीला में सबसे बड़ा सहयोग उत्तर प्रदेश सरकार  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सहयोग से हो पाया है।उनका सहयोग हमारे पर रहता है,हम बड़े भाग्यशाली है,और अयोध्या कि रामलीला इस वर्ष अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड देगी। 2020 में सोलह करोड़ से ज्यादा भगवान राम भक्तो ने इसे देखा था।2021 मे बाईस करोड़ से ज्यादा राम भक्तो ने देखा था।इस बार हमे पुरी उम्मीद है, भगवान श्री राम के आशिर्वाद से अयोध्या कि रामलीला पिछले सारे रिकॉर्ड तोड देगी। इस मौके पर अयोध्या कि रामलीला कमेटी के क्रिएटिव डायरेक्टर जनरल सेक्रेटरी सुभम मालिक ने बोला की अयोध्या कि रामलीला में इस बार 1600 फुट का LED सेट तैयार हो रहा हैं।बॉलीवुड की  कई महान हस्तियां अयोध्या कि रामलीला में काम कर रही हैं।

अयोध्या कि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मालिक ने बताया अयोध्या कि रामलीला का अयोजन दिनांक 25 सितंबर से 5अक्टूबर 2022 तक अयोध्या में हर वर्ष कि तरह लाइव देख पाएंगे।इस वर्ष  अयोध्या कि रामलीला का तीसरा संस्करण होगा। जिसको लाइव दिखाया जाएगा। शाम 7 से रात 10  बजे तक दूरदर्शन पर देख पाएंगे। भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में अयोध्या कि रामलीला का आयोजन होता है।

getinf.dreamhosters.com

Related posts