हैंड वॉश कैंपेन में अब प्रियंका चोपड़ा भी अाई नज़र – इंस्टाग्राम पर सांझा किया वीडियो

शहज़ाद अहमद 

भारत में भी कोरोना वायरस बढ़ता जा रहा है और सभी को सेफ रहने के लिए सलाह दी जा रही है

यह सलाह पीएम के साथ बॉलीवुड एक्टर्स भी दे रहे हैं

ऐसे में  इस समय सेफ हैंड्स चैलेंज कैंपेन चलाकर लोग एक दूसरे को स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं।इसी लिस्ट में दीपिका अनुष्का के बाद अब प्रियंका चोपड़ा शामिल हो गई हैं।हाल ही में देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने भी इस कैंपेन का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। प्रियंका का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप सभी को बता दें कि प्रियंका के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में प्रियंका अपने हाथों को अच्छी तरह से धोती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने लोगों को हाथ धोने के लिए जागरुक करने के लिए इस खास वीडियो को फैंस के सामने पेश किया है। वहीँ प्रियंका ने अपने फैंस को बताया कि, ‘समय-समय और अपने हाथ धोते रहना बहुत जरूरी है और इसी के साथ कम से कम 20 सेकंड तक अपने हाथ हमें धोना चाहिए।

इसी के साथ ही प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन , अपने पति निक जोनस , और बहन परिणीति चोपड़ा को भी नोमिनेट किया है।

Getmovieinfo.com

Tags #priyankachopra #handwashchallenge #indiafightscorona #covid_19
#bollywoodnews

Related posts