बॉलीवुड की बोल्ड एक्टर सनी लियोनी आज अपना जन्मदिन मना रहीं हैं

@shahzadahmed

बॉलीवुड की बोल्ड अदाकारा सनी लियोनी का आज जन्मदिन है

सनी के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं

सनी लियोनी के सोशल मीडिया पर तमाम फैन पेज हैं। जहां उनकी हर पुरानी से पुरानी और नई तस्वीरें वीडियो शेयर की जाती हैं। सनी की जिंदगी में उनके पति डेनियल वेबर खास महत्व रखते हैं।सनी और डेनियल की पहली मुलाकात लास वेगास में हुई थी। डेनियल और सनी अपनी पहली डेट पर पांच घंटे तक साथ रहे। दोनों ने खूब बातें की। सनी भी डेनियल से काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने डेनियल को एक बहुत बड़ा बुके भेजा और दो महीने तक ना मिलने के लिए एक सॉरी नोट भी लिखा। कुछ और दिन डेट करने के बाद सनी ने आखिरकार साल 2011 में सिख और जेविश रीति के अनुसार डेनियल से शादी कर ली। सनी खुद कई बार बता चुकी हैं कि डेनियल एकदम हसबैंड मटिरियल हैं।शादी के बाद सनी और डेनियल ने मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस खोला। जब सनी ने बॉलीवुड में आने का फैसला किया तो डेनियल ने भी उनका साथ दिया। शूट हो या कोई इंटरव्यू, डेनियल को सनी के साथ हमेशा देखा जाता है। डेनियल, सनी के पति के अलावा उनके फुल टाइम मैनेजर भी हैं। सनी बिना डेनियल की रजामंदी के किसी भी फिल्म को हां नहीं करती हैं। तीन बच्चों की मां सनी लियोनी हमेशा बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं।

Getmovieinfo.com

Tag #sunnyleone #happybirthday #bollywood

Related posts