दिल्ली का दिल कहलाने वाला कनॉट प्लेस में म्यूजियम आफ इल्यूजंस का शुभारंभ

@shahzadahmed

आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा

नई दिल्ली कनॉट प्लेस में खुला भारत का पहला म्यूजियम आफ इल्यूजंस

नई दिल्ली का म्यूजियम आफ इल्यूजंस 10 फरवरी 2021 को जनता के लिए खोल दिया गया है। यहां प्रवेश करने वाले लोगों को मानसिक धोखे की एक ऐसी जादुई दुनिया मिलती है जहां दिमाग को चकरा देने वाला एक शैक्षिक व मनोरंजक अनुभव होता है कनॉट पैलेस नई दिल्ली में स्थित यह म्यूजियम ऑफ इल्यूजंस ब्रांड का पहला और दुनिया का 30वा  संग्रहालय है जिसकी शुरुआत 2015 में जगरेब  क्रोएशिया में हुई थी।

म्यूजियम ऑफ इल्यूजंस में देखने के लिए 50 से अधिक लोग लुभावनी चीजें हैं। दिल्ली के किसी भी अन्य स्थान पर नजरों को धोखा देने वाली इतनी वस्तुएं नहीं है। संग्रहालय में रखे मॉडल गणित विज्ञान और मनोविज्ञान पर आधारित है और इनमें दर्शक देर तक खोए रह सकते हैं। दर्शक इसमें जैसे-जैसे आगे बढ़ते हैं उन्हें देखने संबंधी तमाम रहस्यों से वास्ता पड़ता है और वह यह जान पाते हैं कि मानव मस्तिष्क कैसे काम करता है।इसके इन्फिनिटी रूम में कल्पनाएं करने के लिए पूरा अवसर मिलता है, तो रिवर्स रूम में गुरुत्वाकर्षण के नियम टूटते महसूस होते हैं और एमेस रूम में सब कुछ बेहद सूक्ष्म आकार में दिखाई देता है।

दिल्ली के इस संग्रहालय की दीवारों पर खासतौर से तैयार दिमाग घुमा देने वाली तस्वीरें लगी है। जहां दर्शक अपने फोटो खींच सकते हैं। क्योंकि यहां लिये गये फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा सकते हैं इस वजह से भी म्यूजियम ऑफ इल्यूजंस की लोकप्रियता बढ़ रही है और जहां दर्शक की भीड़ लग रहती है।

चाहे आप एक नए रोमांचक की तलाश में हो, परिवार के साथ घूमने निकले हो, अथवा अपनी जानकारी बढ़ाना चाहते हो, नई दिल्ली का म्यूजियम ऑफ इल्यूजंस हर उम्र के लोगों के लिए एक उचित स्थान है, फिर चाहे वह दोस्त हो, या परिवार हो, कपल हो, या बुजुर्ग लोग

नई दिल्ली में इस नए म्यूजियम के शुभारंभ की घोषणा करते हुए,एंथुसिया ग्रुप के सीईओ, चारालम्पोस डुरोस ने कहा भारत हमेशा हमारी लिस्ट में सबसे ऊपर रहा है और अब ऐसा कर पाने पर हम बहुत उत्साहित हैं। हम मनोरंजन और शिक्षा दोनों में ही विश्वास रखते हैं और हमारे संग्रहालय को एक तरह से डिजाइन किया गया है कि लोगों को इन मजेदार यूजर्स के पीछे की तकनीक भी समझने को मिले हमारा स्टाफ कुछ प्रतिशत है और हमें आपके साथ अपना ज्ञान साझा करने का बेसब्री से इंतजार है। आइए और इल्यूजंस की दुनिया में अनुभव करिए हमें मालूम है कि यहां हर पल आपको अच्छा महसूस होगा।

म्यूजियम ऑफ इल्यूजंस नई दिल्ली एंथुसिया ग्रुप के स्वामित्व में संचालित है, जो कि एक म्यूजियम ऑफ इल्यूजंस ब्रांड का एक मास्टर फ़्रेंचाइज़र है। वर्ष 2018 में स्थापित, एंथुसिया  के पास भारत सहित 20 देशों में इसे संचालित करने का अधिकार है।

Getmovieinfo.com

#museumofillusions #newdelhi #opening

Related posts